16 को राहुल गांधी की रैली ट्रेलर है 30 से 35 हजार लोग 2 ज़िलों से पहुचेंगे देहरादून आगे देखिये क्या होता है -सुमित

16 को राहुल गांधी की रैली ट्रेलर है 30 से 35 हजार लोग 2 ज़िलों से पहुचेंगे देहरादून आगे देखिये क्या होता है -सुमित
ख़बर शेयर करें -

पिक्चर तो अभी शुरू हुई है। आगे आगे देखते जाइये होता है क्या – सुमित
16 दिसंबर पूरे देश में विजय दिवस के रूप में मनाया जाता है
कांग्रेस की ओर उत्तराखंड आशा भरी नजरों से देख रहा है।
राहुल गांधी की यह रैली इस विधानसभा चुनावों में भाजपा की विदाई का मील का पहला पत्थर साबित होगी

संवाददाता अतुल अग्रवाल – डिजिटल चैनल ” हालात-ए-शहर ”

हल्द्वानी | एक पत्रकारवार्ता में कांग्रेस के पब्लिलिसिटी कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष और कांग्रेस से हल्द्वानी विधानसभा सीटी के दावेदार सुमित हृदयेश के द्वारा जानकारी दी गई कि परेड मैदान देहरादून में हुई प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली पूरी तरह से फ्लॉप रहने से भाजपा समझ चुकी है कि अब उनके हाथ से उत्तराखंड निकलने जा रहा है। अब कांग्रेस 16 दिसंबर को उसी परेड ग्रांउंड में राहुल गांधी की सफल रैली का आयोजन करके भाजपा की आशंका पर सत्यता की मोहर लगा देगी। उन्होंने कहा कि भाजपा की डबल इंजन सरकार पूरी तरह से असफल रही है। लोग बेरोजगारी, महंगाई, चरमराई स्वास्थ्य व्यवस्था से आजिज आ चुकी है। ऐसे में कांग्रेस की ओर उत्तराखंड आशा भरी नजरों से देख रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  रेरा को लेकर लोगों द्वारा भ्रामक प्रचार प्रसार किया गया जमीनों की रजिस्ट्री पर रोक नहीं – जिलाधिकारी

सुमित हृदयेश ने कहा है कि 16 दिसंबर देहरादून में होने वाली कांग्रेस नेता राहुल गांधी की रैली में कुमाऊं मंडल से हाजरों की तादाद में लोग शामिल होंगे। अकेले हल्द्वानी से साढ़े तीन हजार से ज्यादा कांग्रेसी कार्यकर्ता इस रैली में शामिल होंगे। उन्होंने कहा कि नैनीताल और उधमसिंह नगर जिले से ही 30 से 35 हजार लोग इस रैली में भाग लेने जाएंगे।

यह भी पढ़ें 👉  607 ग्राम स्मैक के साथ 2 नशे के सौदागर साजिद व दिलशाद एसओजी व लालकुआं पुलिस हिरासत में टीम को पचास हजार का नकद ईनाम

उन्होंने कहा कि लोगों की भावनाओं को समझते हुए कांग्रेस भी पूरी जरह से एकजुट होकर चुनाव मैदान में उतरी है। उन्होंने कहा 16 दिसंबर पूरे देश में विजय दिवस के रूप में मनाया जाता है। इसलिए उस दिन कांग्रेस राहुल गांधी के हाथों पूर्व सैनिकों का भी सम्मान कराएगी। उस दिन उत्तराखंड की आन बान और शान के प्रतीक हमारी सेना में अपनी सेवाएं दे चुके रणबांकुरे अपनी पूरी वर्दी में सम्माान लेने आएंगे।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस में रैली को लेकर उत्साह दिख रहा है। राहुल गांधी की यह रैली इस विधानसभा चुनावों में भाजपा की विदाई का मील का पहला पत्थर साबित होगी। जब पत्रकारों ने उनसे पूछा कि राहुल अैर कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं की और कितनी रैलियां प्रदेश में आयोजित की जाएंगी तो उन्होंने कहा कि पिक्चर तो अभी शुरू हुई है। आगे आगे देखते जाइये होता है क्या…
उन्होंने कहा भाजपा प्रदेश के लिए अशुभ साबित हुई है।

यह भी पढ़ें 👉  जसपुर में बवाल उत्तरप्रदेश के दो पुलिसकर्मियों को खनन माफियो ने बनाया बंधक ताबड़तोड़ चली गोलियां जवाबी फायरिंग में महिला की मौत कई पुलिस कर्मी घायल

गरीबों का विकास भाजपा के डबल इंजन शासन में रूक कर रह गया है। अंत्योदय के नाम पर सिर्फ भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं का ही विकास हुआ है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता समझ चुकी है कि समाज के आखिरी छोर पर खड़े आम आदमी के विकास की जो परिभाषा कांग्रेस की है वही सबसे अच्छी है।