रिलायंस स्मार्ट प्वाइंट पर हुआ रुपये 02 लाख का जुर्माना

रिलायंस स्मार्ट प्वाइंट पर हुआ रुपये 02 लाख का जुर्माना
ख़बर शेयर करें -

मौके पर स्मार्ट प्वाइंट में 128 प्लास्टिक के कट्टे पाए गए।
रिलायंस मॉल में प्रशासन का छापा, 30 कुंटल प्लास्टिक जप्त, लगाया भारी जुर्माना

संवाददाता अतुल अग्रवाल ” हालात-ए-शहर ” हल्द्वानी | जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल के निर्देशों के क्रम में नगरनिगम हल्द्वानी, सिटी मजिस्ट्रेट, पुलिस द्वारा रिलायन्स स्मार्ट प्वाइंट, कमलवगांजा से 128 कट्टे प्लास्टिक जब्त कर रुपये 02 लाख का जुर्माना किया। विदित है कि सिंगल यूज प्लास्टिक पर प्रतिबंध के बावजूद रिलायंस प्वाइंट द्वारा प्लास्टिक का प्रयोग किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  मुखानी स्थित इस कलर लैब में लगी आग मचा हड़कंप

मुख्य नगर आयुक्त, हल्द्वानी पंकज उपाध्याय ने बताया कि रिलायंस स्मार्ट प्वाइंट कमलवगांजा पर जिलाधिकारी के निर्देशानुसार सिटी मजिस्ट्रेट, तहसीलदार व पुलिस के साथ मिलकर छापा मारा गया। छापे के दौरान स्मार्ट प्वाइंट में लगभग 30 कुंतल प्रतिबंधित प्लास्टिक पाया गया। प्रतिबंधित प्लास्टिक के रूप में 128 कट्टे प्लास्टिक के बैग पाए गए।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखण्ड राज्य सहकारी बैंक अल्मोडा प्रदेश का प्रथम डिजिटल बैंक बनेगा।

नगर आयुक्त ने बताया कि रिलायंस स्मार्ट प्वाइंट के प्रबंधक के नाम रुपये 02 लाख का जुर्माना किया गया है जिसके लिए 07 दिन का समय दिया गया। कहा कि निर्धारित समयावधि में जुर्माना जमा न करने पर सम्बन्धित की आरसी भी काट दी जाएगी। इस अवसर पर सिटी मजिस्ट्रेट ऋचा सिंह, तहसीलदार संजय सहित पुलिस व नगरनिगम के अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे।

जाम से निपटने एवम अतिक्रमण पर जिलाधिकारी के सख्त निर्देश,,,,,

जाम से निपटने एवम अतिक्रमण पर जिलाधिकारी के सख्त निर्देश,,,,,

जनता जनार्दन की आवाज संवाददाता अतुल अग्रवाल * हल्द्वानी | ,,,,,, आगामी पर्यटन सीजन की व्यवस्थाओं के दृष्टिगत जिलाधिकारी वंदना ने नैनीताल भवाली क्षेत्र का...