2024 की ‘महाभारत’ से पहले कांग्रेसी ‘भीमकायों’ के बीच युद्ध, खिंच गईं तलवारें आला कमान डैमेज कंट्रोल में जुटा

2024 की ‘महाभारत’ से पहले कांग्रेसी ‘भीमकायों’ के बीच युद्ध, खिंच गईं तलवारें आला कमान डैमेज कंट्रोल में जुटा
ख़बर शेयर करें -

मौसम में बढ़ती गर्मी कांग्रेस को भी गर्म कर रही है इसमें दो राय नहीं है।

संवाददाता अतुल अग्रवाल ” HS NEWS ” हल्द्वानी | कांग्रेस के कद्दावर नेता प्रीतम सिंह ने प्रभारी देवेंद्र यादव को लेकर निशाना साधा। प्रीतम सिंह ने कह दिया कि देवेंद्र सिंह को उत्तराखंड की राजनीति के बारे में कुछ नहीं पता है। अब जाहिर है कि देवेंद्र यादव के बचाव में

करण माहरा को आना ही था। ऐसा क्यों हैं ये जानकार समझते हैं। उत्तराखंड कांग्रेस में सबकुछ अच्छा नहीं चल रहा है। हालात ये हैं कि कांग्रेस की प्रदेश ईकाई में अब ‘संतुलन’ बनाने के लिए पर्यवेक्षक की तैनाती कर दी गई है। जाहिर है कि 2024 की ‘महाभारत’ से पहले कांग्रेस को अपने ही ‘भीमों’ से लड़ना पड़ेगा।

यह भी पढ़ें 👉  एसएसपी नैनीताल के द्वारा ड्यूटी में तैनात अधिकारियो कर्मचारियों को मिष्ठान वितरण कर दीपावली की दी शुभकामनाये

दरअसल कांग्रेस में न तो नेता की कोई कमी है और नही अंतर्कलह की। हर कांग्रेसी एक नेता है और उसका अपना एक गुट है और उसके लिए दूसरा गुट हमेशा निशाने पर है। अब जो जितना बड़ा नेता उसके पास उतना ही बड़ा अंतर्कलह है।

‘भीमकायों’ के बीच युद्ध, खिंच गईं तलवारें

हालिया मसला प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा और प्रीतम सिंह जैसे ‘भीमकाय’ के साथ ही देवेंद्र यादव से जुड़ा हुआ है। हालांकि ये ऊपर से देखने में लगता इन तीन नेताओं का मसला है लेकिन कांग्रेसी और कांग्रेस को समझने वाले जानते हैं कि चक चक चकरी घुमाने वाला कोई और भी है। अब इस सीनियर सिटीजन के बारे में तो फिलहाल कोई बात नहीं करेगा लेकिन तलवारें जिन तीन नेताओं के बीच निकलीं हैं वो रिंग में हैं।

यह भी पढ़ें 👉  स्वास्थ्य सेवाओं के सुधार में मीडिया की भूमिका अहम: डॉ. धन सिंह रावत>>देखे VIDEO

करन माहरा उतरे बचाव में रार खत्म होगी

खैर प्रीतम सिंह के देवेंद्र यादव को लेकर दिए गए बयान के बाद करन माहरा को बचाव में उतरना पड़ा लेकिन तब तक प्रीतम सिंह ने दिल्ली दरबार तक अपनी नाराजगी जता दी। इसके बाद तो कांग्रेस का अंदरूनी आपदा नियंत्रण विभाग सक्रिय हुआ। आला कमान ने पीएल पुनिया को इस प्रीतम सिंह और देवेंद्र यादव के बीच रार खत्म कर फिर से प्यार पनपाने का टारगेट दिया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  गौला नदी का बढ़ता ज़ल स्तर

लेकिन प्रीतम सिंह ने भी साफ कर दिया है कि पुनिया आएं या कोई और। पार्टी में संतुलन नहीं बना तो मुश्किल होगी। अब प्रीतम सिंह किस संतुलन के लिए परेशान हैं और कहां उन्हे दिखता है कि पार्टी अंसतुलित हो रही है इस बारे में वो ही पार्टी को बताएंगे लेकिन मौसम में बढ़ती गर्मी कांग्रेस को भी गर्म कर रही है इसमें दो राय नहीं है।

देवखड़ी नाले के तेज़ बहाव में दो कारे फंसी सवारों की अटकी सांसे ज़िम्मेदार ? >VIDEO

देवखड़ी नाले के तेज़ बहाव में दो कारे फंसी सवारों की अटकी सांसे ज़िम्मेदार ? >VIDEO

संवाददाता * HSN * अतुल अग्रवाल > 9927753077 - हल्द्वानी | शाशन प्रशासन द्वारा भारी मानसून की बारिश के चलते जनता से लगातार अपील एवम...

200 करोड़ का अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम चढ़ा गौला नदी की भेंट बचाने के लिए जनता के टैक्स का 66 करोड़ करने होंगे खर्च ,,,,,,,

200 करोड़ का अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम चढ़ा गौला नदी की भेंट बचाने के लिए जनता के टैक्स का 66 करोड़ करने होंगे खर्च ,,,,,,,

HSN * संवाददाता अतुल अग्रवाल > 9927753077 < हल्द्वानी | लालकुंआ विधानसभा में वर्ष 2017 में 200 CR से बना हल्द्वानी का ड्रीम प्रोजेक्ट (...