कोंग्रेसियो ने सड़को पर घोड़ा बुग्गी चलाकर केंद्र सरकार के खिलाफ जनाआक्रोश व्यक्त किया

कोंग्रेसियो ने सड़को पर घोड़ा बुग्गी चलाकर केंद्र सरकार के खिलाफ जनाआक्रोश व्यक्त किया
ख़बर शेयर करें -

यूथ कांग्रेस ने घोड़ा बुग्गी यात्रा निकाल कर केंद्र सरकार के खिलाफ किया जोरदार प्रदर्शन
करोड़ प्रतिवर्ष नोकरी देने का वादा निकाला झूठा- भुल्लर
केंद्र सरकार जासूसी करवा कर, कर रही हैं लोकतंत्र का हनन- हृदेश कुमार
2022 में उत्तराखंड से भाजपा की विदाई तय- सुमित

हालात-ए-शहर ( संवाददाता अतुल अग्रवाल ) हल्द्वानी | नगर कांग्रेस कमेटी एवम सीनियर कोंग्रेसी लीडरों के द्वारा केंद्र सरकार के खिलाफ अनोखा किया प्रदर्शन | कोंग्रेसी नेताओ ने नैनीताल मुख्यमार्ग पर बुधपार्क से घोड़ा बुग्गी यात्रा निकाल कर जोरदार प्रदर्शन कर केंद्र सरकार के खिलाफ हल्ला बोला गया। घोड़ा बुग्गी यात्रा बुधपार्क से एस डी एम कोर्ट होते हुए धरना स्थल पहुंची | एव देश में बढ़ती महंगाई व डीजल-पेट्रोल समेत खाद्य पदार्थों के आसमान छूते दामों व नेताओं पत्रकारों की जासूसी के विरोध में प्रदेश महामंत्री ह्रदेश कुमार आर्या के नेतृत्व में जोरदार प्रदर्शन कर केंद्र सरकार के खिलाफ हल्ला बोला गया।

यह भी पढ़ें 👉  केन्द्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री अजय भट्ट ने कई दशकों से वनभूमि में रह रहे लोगो को मालिकाना हक देने के लिए वन एवं पर्यावरण मंत्री भूपेन्द्र यादव जी से मुलाकात की

इस दौरान यूथ काग्रेस प्रदेश महामंत्री ह्रदेश कुमार आर्या ने कहाँ बेलगाम महंगाई अहंकारी व जासूसी कराने वाली सरकार के खिलाफ आमजन में भारी आक्रोश है। उन्होंने कहा केंद्र सरकार का युवाओं को 2 करोड़ प्रतिवर्ष नोकरी देने का वादा झूठा निकाला, केंद्र सरकार जासूसी करवा कर लोकतंत्र का हनन कर रही है।

यह भी पढ़ें 👉  रेशमा निकली स्मैक तस्कर अनस शमीमजहां पत्नी मौ0 जुनैद को करता था स्मैक सप्लाई पुलिस ने हथकड़ी लगाई

वही कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता दीपक बल्यूटिया ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार मुख्यमंत्री बदलने में अपना समय लगा रही है, अगर इतना समय उत्तराखंड के विकास में लगता, तो ज्यादा अच्छा होता। उन्होंने कहा इसीलिए जनता ने इस बार मन बना लिया है कि उत्तराखंड में कांग्रेस की सरकार लानी है।

यह भी पढ़ें 👉  घंटो इंतज़ार के पश्चात फरियादी 91 वर्षीय जे एस सामंत प्रशाशनिक अधिकारियो के न मिलने पर निराश हो खाली हाथ लौटे> VIDEO

घोड़ा बुगी यात्रा में प्रमुख रूप से काग्रेस प्रदेश महामंत्री गोविन्द बिष्ट, प्रदेश प्रवक्ता दीपक बलूटिया, कांग्रेस नेता ललित जोशी, खजान पांडे, काग्रेस महानगर अध्यक्ष राहुल छिमवाल, ​राजू आर्या, विनोद कुमार आर्या, पार्षद विद्या देवी, हरीश आर्या, गोपाल धनिक, पंकज अधिकारी, कुमार आर्या, कांग्रेस कार्यकर्ता कार्यक्रम में शामिल थे।