दीपक को कुमाऊं तथा गरिमा को बनाया गढ़वाल मंडल का मीडिया प्रभारी

दीपक को कुमाऊं तथा गरिमा को बनाया गढ़वाल मंडल का मीडिया प्रभारी
ख़बर शेयर करें -

हालात-ए-शहर( संवाददाता अतुल अग्रवाल )
हल्द्वानी। प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता दीपक बल्यूटिया को कुमाऊं मंडल के मीडिया प्रभारी का अतिरिक्त प्रभार दिया है। जबकि प्रदेश प्रवक्ता गरिमा दसोनी को गढ़वाल मंडल की जिम्मेदारी दी है। पार्टी प्रदेश प्रभारी देवेन्द्र यादव ने बुधवार को यहां पत्रकार वार्ता में दोनों के नाम की घोषणा की। प्रभारी यादव ने कहा कि मीडिया लोकतंत्र का बहुत ही महत्वपूर्ण पिलर होता है।

यह भी पढ़ें 👉  सरकार की गलत नीतियों कोरी घोषणायो से पहाड़ो का काश्तकार विषम परिस्थितियों से त्रस्त – कैलाश जोशी

जनता के अनुरूप कांग्रेस की नीतियों को आगे पहुंचाने मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिका है। इसलिए पार्टी ने प्रदेश मीडिया प्रभारी राजीव महर्षि के निर्देशन में दीपक और गरिमा दो जोनल हेड नियुक्त किए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  विधायक सुमित हृदयेश ने बहुउद्देश्यीय स्वास्थ शिविर का किया शुभारंभ>VIDEO

यह दोनों पदाधिकारी अपने-अपने मंडलों के सभी जिलों के साथ समन्वय स्थापित कर वहां की समस्याओं को उठाने का काम करेंगे। उन्हें नई जिम्मेदारी मिलने पर प्रदेश चुनाव प्रचार समिति के अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत तथा प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने बधाई दी है।

यह भी पढ़ें 👉  कोविड के इलाज के लिए 9 प्राइवेट अस्पतालों को किया अधिगृहीत
सरकार नगर निकाय चुनावो की तैयारी में जुटी सुत्रोंनुसार  इस तारीख को जारी हो सकती है अधिसूचन,,,,,

सरकार नगर निकाय चुनावो की तैयारी में जुटी सुत्रोंनुसार इस तारीख को जारी हो सकती है अधिसूचन,,,,,

जनता जनार्दन की आवाज * HS NEWS *संवाददाता अतुल अग्रवाल * हल्द्वानी | विश्वसनीय सूत्रों से एक बड़ी खबर देहरादून से प्राप्त हो रही है...