प्रदेश अध्यक्ष के स्वागत एवं तिरंगा यात्रा के लिए कार्यकर्ताओं में उत्साह

प्रदेश अध्यक्ष के स्वागत एवं तिरंगा यात्रा के लिए कार्यकर्ताओं में उत्साह
ख़बर शेयर करें -

जनता जनार्दन की आवाज – halateshahar.in – हिंदी न्यूज़ देखे \ पढ़ें विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट

संवाददाता अतुल अग्रवाल ” हालात-ए-शहर ” हल्द्वानी | दिनांक 07 अगस्त 2022 / हल्द्वानी। आज भारतीय जनता पार्टी कुमाऊँ संभाग कार्यालय हल्द्वानी में आगामी 10 अगस्त को माननीय प्रदेश अध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी श्री महेन्द्र भट्ट जी के आगमन

पर जिलाध्यक्ष प्रदीप बिष्ट की अध्यक्षता में तैयारी बैठक सम्पन्न हुई।

स्वागत कार्यक्रम को लेकर प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य एवं हर घर झंडा अभियान के प्रदेश संयोजक श्री वीरेन्द्र सिंह भी बैठक में उपस्थित थे। उन्होने जानकारी दी की प्रदेश अध्यक्ष श्री महेन्द्र भट्ट रूद्रपुर मार्ग से होते हुए 10 अगस्त को प्रातः 10:00 बजे हल्द्वानी पहुचेंगे।

यह भी पढ़ें 👉  लॉकडाउन में चैकिंग के दौरान टैम्पो चालक ने दौड़ाया टैम्पो बाल बाल बचा सिपाही

जिलाध्यक्ष प्रदीप बिष्ट ने कहा भारतीय जनता पार्टी प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र भट्ट जी का प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद प्रथम बार हल्द्वानी आगमन हो रहा है। कार्यकर्ताओं में उनके स्वागत के प्रति काफी उत्साह है। श्री प्रदीप बिष्ट ने बताया प्रदेश अध्यक्ष जी प्रात 10:00 बजे रामपुर रोड अमर द्वीप होटल के पास पहुचेंगे। माननीय प्रदेश अध्यक्ष जी का स्वागत ढोल नगाड़े एवं पुष्प वर्षा एवं आतिशबाजी द्वारा किया जाएगा। प्रदेश अध्यक्ष जी तिरंगा यात्रा एवं कार्यकर्ताओं की गाड़ियों के काफिले के माध्यम से बाजार क्षेत्र, अग्रसेन चौराहा, नैनीताल रोड तिकोनिया मार्ग से होते हुए निकट जजी कोर्ट शहीद मेजर चंद्रशेखर मिश्रा जी पार्क में पहुंचेगे। प्रदेश अध्यक्ष श्री भट्ट जी शहीद मेजर चन्द्रशेखर मिश्रा जी की प्रतिमा पर श्रद्धा सुमन माल्यार्पण करेंगे। उसके बाद सभी का आभार प्रकट करते हुए तिरंगा यात्रा का समापन करेंगे।

यह भी पढ़ें 👉  पुलिस हेल्पलाइन नंबर 112 पर हत्या की झूठी सूचना देने पर व्यक्ति हुआ गिरफ्तार रु 10,000 का चालान

हर घर तिरंगा कार्यक्रम के विधानसभा संयोजक श्री भुवन जोशी ने जानकारी देते हुए कहा कि मण्डल शक्तिकेन्द्र एवं बूथो के माध्यम से हर घर तिरंगा कार्यक्रम सफल बनाने के लिए कार्य योजनाए पूर्ण हो गयी है।

यह भी पढ़ें 👉  मृतक पवन कन्याल पंजीकृत अभियोग के सफल अनावरण हेतु 05 टीमों को दिए दिशा निर्देश

बैठक जिला संयोजक चन्दन बिष्ट, विधानसभा संयोजक भुवन जोशी, सह संयोजक संजय दुम्का, जिला महामन्त्री प्रदीप जनौटी कमल नयन जोशी, जिला उपाध्यक्ष प्रताप बिष्ट, हरि मोहन अरोरा, मंत्री प्रताप बोरा, दिनेश खुल्बे, राजेन्द्र अग्रवाल राजेन्द्र भाकुनी, मधुकर श्रोत्रीय उपस्थित थे।

जिलाधिकारी के आदेशों की धज्जिया उड़ाई रात के अँधेरे में रोड तोड़ पाइप लाइन बिछाई ज़िम्मेदार ? VIDEO —

जिलाधिकारी के आदेशों की धज्जिया उड़ाई रात के अँधेरे में रोड तोड़ पाइप लाइन बिछाई ज़िम्मेदार ? VIDEO —

विभाग के अधिकारियो की मिलीभगत \ अनदेखा रातो को रोडो को खोदने वाले आखिर ? जनता जनार्दन की आवाज * HS NEWS *संवाददाता अतुल अग्रवाल...