कार्यकर्ताओं का तप व त्याग पार्टी की आत्मा होती है,निष्ठावान कार्यकर्ताओं को संगठन स्वयं आगे बढ़ाता है-पुष्कर सिंह धामी

कार्यकर्ताओं का तप व त्याग पार्टी की आत्मा होती है,निष्ठावान कार्यकर्ताओं को संगठन स्वयं आगे बढ़ाता है-पुष्कर सिंह धामी
ख़बर शेयर करें -

10 जून से 20 जून तक प्रत्येक जिले की कार्यसमिति सम्पन्न कर दी जाएंगी
कार्यकर्ता भाजपा संगठन की रीढ़ हैं और कार्यकर्ताओं के बल पर ही आज भारतीय जनता पार्टी केंद्र और राज्य में अपनी सरकार बना पाई है-रेखा वर्मा
मोदी के नेतृत्व में इन 8 सालों में देश का पूरे विश्व में सम्मान बढ़ा – दुष्यंत कुमार गौतम
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की ऐतिहासिक 94 प्रतिशत मत देने के लिए चम्पावत की देवतुल्य जनता का आभार व्यक्त किया

संवाददाता अतुल अग्रवाल ” हालात-ए-शहर ” हल्द्वानी | प्रदेश संगठन महामंत्री अजेय कुमार ने कार्यसमिति के सदस्यों को संबोधित करते हुए संगठन के आगामी कार्यो की रूपरेखा तैयार की और कार्यकर्ताओं से इन संगठनात्मक कार्यक्रमों को सफल बनाने का आव्हान किया।

राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और प्रदेश सह प्रभारी रेखा वर्मा ने संगठन के महत्व को बताते हुए कहा कि भाजपा एकमात्र ऐसी पार्टी है जिसका एक सामान्य कार्यकर्ता देश का प्रधानमंत्री, किसी राज्य का मुख्यमंत्री, विधायक, सांसद बन सकता है नरेंद्र मोदी जी और पुष्कर धामी जी इसके उदाहरण है। उन्होंने बताया कि कार्यकर्ता भाजपा संगठन की रीढ़ हैं और कार्यकर्ताओं के बल पर ही आज भारतीय जनता पार्टी केंद्र और राज्य में अपनी सरकार बना पाई है। भारतीय जनता पार्टी, उत्तराखंड की प्रदेश कार्यसमिति के दूसरे दिन द्वितीय सत्र में प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक, मुख्यमंत्री पुष्कर धामी , राष्ट्रीय महामंत्री प्रदेश प्रभारी दुष्यंत कुमार गौतम, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रदेश सह प्रभारी रेखा वर्मा व प्रदेश संगठन मंत्री अजेय कुमार ने संबोधित किया

यह भी पढ़ें 👉  ज्वेलर्स \ ब्याज माफियाओं के जाल में फसी महिला ब्याज भरते भरते बनी गांव की कर्जदार मिल रही जान से मारने की धमकी जिलाधिकारी से लगाई गुहार

उन्होंने जानकारी दी कि 10 जून से 20 जून तक प्रत्येक जिले की कार्यसमिति सम्पन्न कर दी जाएंगी। केंद्र में मोदी जी के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार के सफल 8 वर्ष पूर्ण होने पर एक पखवाड़े से कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे है और केंद्र सरकार की योजनाओं से लाभान्वित लोगो को सम्मानित किया जा रहा है। वर्तमान में सोशल मीडिया के महत्व को बताते हुए उन्होंने कार्यकर्ताओं को सोशल मीडिया में एक्टिव रहने तथा इसके माध्यम से केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं का आम जनमानस में प्रचार प्रसार करने को कहा।

यह भी पढ़ें 👉  पार्लर के नाम से व्हाट्सएप पर चल रहा था धर्मनगरी हरिद्वार हाईप्रोफाइल सेक्स रैकेट 7 लोग पुलिस शिकंजे में

भाजपा राष्ट्रीय महामंत्री और प्रदेश प्रभारी दुष्यंत कुमार गौतम ने कार्यसमिति को संबोधित करते हुए मोदी सरकार के सफल 8 वर्ष पूरे होने पर कार्यकर्ताओं को बधाई दी और कहा कि मोदी के नेतृत्व में इन 8 सालों में देश का पूरे विश्व में सम्मान बढ़ा है और आज भारत विश्व को दिशा दिखाने काम कर रहा है। उन्होंने रूस यूक्रेन युद्ध के आरंभ में यूक्रेनी और रुसी सेना द्वारा भारतीय छात्रों को निकालने के लिए भारतीय झंडे लगी गाड़ियों को कोई नुकसान नहीं पहुंचाने की बात का जिक्र करते हुए कहा कि आज भारत का सम्मान विश्व के सभी देश करते हैं।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश में पुनः भाजपा की भारी बहुमत सरकार बनाने तथा एक बार भाजपा एक बार कांग्रेस के मिथक को तोड़ने के लिए कार्यकर्ताओं और प्रदेश की जनता का आभार व्यक्त किया। उन्होंने चम्पावत उपचुनाव में मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी की ऐतिहासिक 94 प्रतिशत मत देने के लिए चम्पावत की देवतुल्य जनता का आभार व्यक्त किया
मुख्यमंत्री धामी जी ने बताया कि सरकार अपने घोषणा पत्र के आधार पर कार्य कर रही है और उसने अपने गरीबों को तीन सिलेंडर मुफ्त देने, वृद्धावस्था-विधवा पेंशन को बढ़ाने तथा समान नागरिकता कानून बनाने की दिशा में प्रयास शुरू कर दिए हैं। हम प्रदेश में एक भ्रष्टाचार मुक्त और जनहितकारी सरकार देने के लिए प्रतिबद्ध हैं। मुख्यमंत्री श्री धामी ने कहा कि कार्यकर्ताओं का तप ओर त्याग ही पार्टी की आत्मा होती है । कार्यकर्ता जो मेहनत करता है उसका पार्टी हमेशा मूल्यांकन के आधार पर ही वह आगे बढ़ता है इसलिए कार्यकर्ताओं को सिर्फ़ संगठन का कार्य निष्ठा के साथ करना चाहिए पार्टी स्वयं उसे आगे बढ़ाने का कार्य करती है ।

यह भी पढ़ें 👉  गृह राज्य मंत्री अजय टेनी की एसआईटी जांच शक के दायरे में

इस दौरान प्रदेश सह प्रभारी रेखा वर्मा को देश के 5 लोकप्रिय सांसदों में चुने जाने पर उनका स्वागत व अभिनंदन किया गया।

जौलासाल रेंज में वनाग्नि नियन्त्रण हेतू व्यापक प्रचार-प्रसार के माध्यम से वनाग्नि सुरक्षा अभियान, सफलता की नई कहानी‘‘>VIDEO

जौलासाल रेंज में वनाग्नि नियन्त्रण हेतू व्यापक प्रचार-प्रसार के माध्यम से वनाग्नि सुरक्षा अभियान, सफलता की नई कहानी‘‘>VIDEO

जनता जनार्दन की आवाज * HS NEWS *संवाददाता अतुल अग्रवाल * हल्द्वानी,,,, ‘‘हल्द्वानी वन प्रभाग की जौलासाल रेंज में द्ष्टि वनाग्नि सुरक्षा अभियान, सफलता की...