विधानसभा चुनाव के बाद कांग्रेस में कलह इस्तीफों का दौर जारी उत्तराखण्ड में विधानसभा चुनाव 2022 में मिली करारी हार के बाद

विधानसभा चुनाव के बाद कांग्रेस में कलह इस्तीफों का दौर जारी उत्तराखण्ड में विधानसभा चुनाव 2022 में मिली करारी हार के बाद
ख़बर शेयर करें -

उत्तराखण्ड में विधानसभा चुनाव 2022 में मिली करारी हार के बाद कांग्रेस पार्टी में खुलकर कलह सामने आयी है। कई पदाधिकारी अभी तक पार्टी से इस्तीफा दे चुके है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल भी इस्तीफा दे चुके है। हार के बाद शुरू हुआ इस्तीफों का दौर अभी जारी है। अब बागेश्वर में पार्टी की हार पर दो कांग्रेस नेताओं ने इस्तीफा दे दिया। साथ ही उन्होंने राजनीति से संन्यास का ऐलान भी कर दिया। जिसके बाद कांग्रेस के अंदर भूचाल खड़ा कर दिया है।

यह भी पढ़ें 👉  चिनाई रास नहीं आई राजमिस्त्री बन गया नशे का सौदागर 10 लाख की 102 ग्राम स्मैक के साथ हवालात की हवा खाई

विधानसभा चुनाव में जिले की दोनों सीटों पर हार के बाद नगर अध्यक्ष के इस्तीफी देने के बाद युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष कवि जोशी ने भी अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। साथ ही उन्होंने राजनीति से भी संन्यास लेने का एलान कर दिया है। इसके अलावा युवा कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता अंकुर उपाध्याय ने भी अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीनिवासन, प्रदेश प्रभारी प्रदीप सूर्या और प्रदेश अध्यक्ष सुमित्तर भुल्लर को इस्तीफा भेजा है। इस्तीफे में कवि जोशी ने कहा कि वह हमेशा से दबे और पिछड़े लोगों की लड़ाई लडऩा चाहते थे लेकिन अब संगठन के माध्यम से इसे जारी नहीं रख सकेंगे। कांग्रेस की हार के बाद उनके मन में कई सवाल हैं, जिनका मंथन करने के बाद वह पद और राजनीति से दूर होने पर मजबूर हुए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  युवाओ के करैक्टर पर पुतेगी लाल स्याही अग्नीपथ के खिलाफ बग़ावत 400 पर मुकदमा दर्ज

उन्होंने लिखा है कि कांग्रेस की हार के लिए अति आत्मविश्वास, कार्यकर्ताओं का बूथ में सेंधमारी को न रोक पाना, वरिष्ठ पदाधिकारियों की उदासीनता, शीर्ष नेताओं की प्रदेश में अपने प्रत्याशियों के पक्ष में प्रचार नहीं करना, गुटबाजी और भितरघात आदि को जिम्मेदार बताया है। इसके अलावा इस्तीफे में अंकुर उपाध्याय ने कहा है कि कांग्रेस प्रत्याशियों की हार के बाद से कार्यकर्ता मानसिक तनाव से गुजर रहे हैं, जिसे देखकर वह काफी निराश हैं। कहा कि वह बिना किसी दबाव के स्वयं को संगठन की जिम्मेदारियों से मुक्त कर रहे

सरकार नगर निकाय चुनावो की तैयारी में जुटी सुत्रोंनुसार  इस तारीख को जारी हो सकती है अधिसूचन,,,,,

सरकार नगर निकाय चुनावो की तैयारी में जुटी सुत्रोंनुसार इस तारीख को जारी हो सकती है अधिसूचन,,,,,

जनता जनार्दन की आवाज * HS NEWS *संवाददाता अतुल अग्रवाल * हल्द्वानी | विश्वसनीय सूत्रों से एक बड़ी खबर देहरादून से प्राप्त हो रही है...