बागेश्वर दफौट मोटर मार्ग में बिलौना-दफौट रामलीला देख वापस आ रहे युवकों की कार गिरी खाई में तीन की मौत एक घायल

बागेश्वर दफौट मोटर मार्ग में बिलौना-दफौट रामलीला देख वापस आ रहे युवकों की कार गिरी खाई में तीन की मौत एक घायल
ख़बर शेयर करें -

मृतक—– विजय सिह पुत्र सुरेश सिह सिमतोली उम्र 21 वर्ष, रोहित सिंह पुत्र भूपाल सिह उम्र 20 वर्ष
दुर्घटना में घायल मनोज कुमार पुत्र पूरन सिंह उम्र 35 वर्ष ग्राम सिमतोली दफौट

संवाददाता अतुल अग्रवाल ” हालात-ए-शहर ” हल्द्वानी | विश्वशनीय सूत्रों से कुमाऊं के बागेश्वर ज़िले से बड़ी खबर मिल रही है | बताया जा रहा है कि वे रामलीला देखने के बाद वापस घर लौट रहे थे। प्राप्त जानकारी के आधार पर अल्टो कार संख्या यूके- 02 ए 3030 में चार व्यक्ति सवार थे जिसमें तीन व्यक्तियों की मौके पर ही मुत्यु होगई।जबकि एक व्यक्ति घायल हुआ है। जानकारी के मुताबिक देर रात बागेश्वर दफौट मोटर मार्ग में बिलौना-दफौट पुलिस लाइन बायपास मोटर के समीप ऑल्टो कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई। घटना में तीन की मौत एक घायल। घटना पौने दो बजे रात की है।डीसीआरबी से सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुँची।कोतवाल कैलाश नेगी फायर ब्रिगेड की टीम के साथ मौके पर पहुँचे।रात में पहाड़ी चट्टान के बीच टार्च से रेस्क्यू अभियान चलाया गया।काफी मसक्त के बाद वाहन में सवार चारो युवकों को रेस्क्यू किया गया।घटना में कार से छटके तीन युवकों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई,जबकि कार में फंसा एक यात्री गम्भीर रूप से घायल है, जिसका जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है।सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस उपाधीक्षक शिवराज सिंह राणा भी रेस्क्यू करने पहुँचे। मृतकों का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई चल रही है।।

छै महीने बीत जाने के पश्चात आवारा पशुओ से नहीं निजात ज़िम्मेदार ? VIDEO

छै महीने बीत जाने के पश्चात आवारा पशुओ से नहीं निजात ज़िम्मेदार ? VIDEO

जनता जनार्दन की आवाज संवाददाता अतुल अग्रवाल * हल्द्वानी | ,,,,,, जानकारी के मुताबिक नैनीताल जिलाधिकारी महोदया द्वारा 6 महीने पूर्व एक ब्यान दिया गया...