सफाई कर्मचारियों की नियुक्तियों को लेकर – क्या कहना है महिलाओं का देखे वीडियो

सफाई कर्मचारियों की नियुक्तियों को लेकर – क्या कहना है महिलाओं का देखे वीडियो
ख़बर शेयर करें -

महिलाओं को कहना है कि | नहीं है रोजगार कैसे पाले परिवार

संवाददाता अतुल अग्रवाल – डिजिटल चैनल ” हालात-ए-शहर ” हल्द्वानी | महानगर हल्द्वानी में नगर निकाय चुनावों से पूर्व  कई ग्रामीण क्षेत्रों का परिसीमन कर नगर निगम में सम्मिलित किया गया | इससे पूर्व हल्द्वानी नगर निगम में वार्डों की संख्या केवल 28 थी परिसीमन करने के बाद नगर निगम के वार्डों की संख्या 60 पहुंची , वही जनता का कहना है कि जो ग्रामीण क्षेत्रों नगर निगम में परिसीमन प्रक्रिया के तहत सम्मिलित किया गया था | आज तक उन वार्डो में साफ सफाई, सड़कों की सुविधा ,पथ प्रकाश की सुविधा से थे कोसो दूर ,जनता की मूलभूत सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए नगर निगम के द्वारा सुविधा मुहैया कराने के उद्देश्य से सफाई कर्मचारियों की नियुक्तियों को लेकर काफी लंबे समय से प्रक्रिया लंबित पड़ी थी | वही नगर निगम में नियुक्तियों को लेकर एक आदेश जारी किया गया आदेश अनुसार पात्र व्यक्तियों के द्वारा नगर निगम कार्यालय में अपने प्रार्थना पत्र व अन्य दस्तावेज जमा करा दिए गए , वही महिलाओं ने आरोप लगाया कि नगर निगम मेयर ने पिछले कई वर्षों से हमको आश्वासन दिया है ,कि नियुक्तियां प्रारंभ होते ही आप की नियुक्ति अवश्य होगी , परंतु आज ज्ञात हुआ कि सफाई कर्मचारियों की नियुक्तियों में पारदर्शिता नहीं बरती गई | वहीं महिलाओं ने आरोप लगाया है कि नगर निगम के द्वारा पिछले कई वर्षों से कार्यरत कर्मचारियों को नजरअंदाज करते हुए बाहरी लोगों की नियुक्तियां कर दी गई है जिसको लेकर सफाई कर्मचारियों एवं महिलाओं के द्वारा नगर निगम परिसर में नगर निगम की कार्यप्रणाली पर आक्रोश व्यक्त किया गया साथ ही महिलाओं को कहना है कि |

यह भी पढ़ें 👉  भागीरथी इंस्टिट्यूट पॉलिटेक्निक लोहाघाट की अनूठी पहल

नहीं है रोजगार कैसे पाले परिवार