गणेश महोत्सव मानव सेवा को समर्पित-प्रचीन शिव मन्दिर कमेटी…देखे VIDEO

गणेश महोत्सव मानव सेवा को समर्पित-प्रचीन शिव मन्दिर कमेटी…देखे VIDEO
ख़बर शेयर करें -

प्रचीन शिव मन्दिर कमेटी मंगल पड़ाव द्वारा आयोजित होने वाले गणेश महोत्सव शुभारंभ से पूर्व कमेटी के पदाधिकारियों ने पत्रकार वार्ता को सम्बोधित किया।

संवाददाता अतुल अग्रवाल ” हालात-ए-शहर ” हल्द्वानी | प्रेस वार्ता के दौरान मिडिया से रूबरू होते हुए कार्यक्रम सयोजक हरिमोहन अरोड़ा अध्यक्ष धर्मेन्द्र गुप्ता व संरक्षक रूपेन्द्र नागर ने सयुक्त रूप से जानकारी दी कि प्रचीन शिव मन्दिर कमेटी द्वारा आयोजित गणेश महोत्सव में रंगारंग एवम धार्मिक संस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ मानव सेवा को समर्पित करते हुए थैलीसीमिया व कैंसर रोगियों हेतु 3 सितंबर को रक्तदान शिविर का आयोजन किया जायेगा।

यह भी पढ़ें 👉  2500 रुपये का ईनामी गैंगस्टर को थाना बनभूलपुरा पुलिस टीम ने पहुंचाया सलाखों के पीछे

गणेश महोत्सव का आयोजन 31अगस्त से 6 सितंबर तक किया जायेगा। 31 अगस्त को नन्द किशोर लाला जायसवाल के आवास समता आश्रम गली से भगवान श्री गणेश की प्रतिमा शोभायात्रा के रूप में बैंड बाजे ढोल नगाड़े के साथ कार्यक्रम स्थल कृष्णा मैरिज हॉल में पूजा अर्चना कर स्थापित किया जायेगी।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री उत्तराखंड पुष्कर सिंह धामी के दौरे से पूर्व सुरक्षा को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश

अशोक सिन्धी व शिव कपूर ने बताया फैंसी ड्रेस प्रयोगिता सामान्य ज्ञान प्रयोगिता व मेधावी छात्र छात्रओ को सम्मानित किया जायेगा।

पत्रकार वार्ता में संरक्षक सुभाष मोंगा नन्द किशोर जायसवाल अनिल अग्रवाल मुरली मुलानी सुनील गुप्ता अमित आसवानी अशोक सिंधी पदम् पाल शिव कपूर आदि थे।

प्रीतम को कांग्रेस में शेष बचे नेताओं की चिंता करनी चाहिए,,,,भट्ट

प्रीतम को कांग्रेस में शेष बचे नेताओं की चिंता करनी चाहिए,,,,भट्ट

ईवीएम एवं संवैधानिक प्रक्रिया पर कांग्रेस को भरोसा नहीं और कांग्रेस पर जनता को भरोसा नहीं,,,, भट्टनिर्वाचन प्रक्रिया पर राजनैतिक आरोप लगाने का नैतिक अधिकार...