कारागार हल्द्वानी 54 कैदी HIV पॉजिटिव मिले कारागार प्रशासन में मचा हड़कंप

कारागार हल्द्वानी 54 कैदी HIV पॉजिटिव मिले कारागार प्रशासन में मचा हड़कंप
ख़बर शेयर करें -

संवाददाता अतुल अग्रवाल ” HS NEWS ” हल्द्वानी | – विश्वनीय सूत्रों के हवाले से एक बड़ी खबर मिल रही है कुमाऊं की सबसे अधिक कैदियों वाली हल्द्वानी जेल से बड़ी खबर मिली है। यहां जेल में एचआईवी संक्रमित कैदियों की संख्या लगातार बढ़ रही है। हल्द्वानी जेल में 54 कैदी

Sample blood collection tube with HIV test label on HIV infection screening test form.

एचआईवी पॉजिटिव पाए गए हैं। इनमें एक महिला कैदी भी शामिल है। हल्द्वानी जेल में 54 कैदी HIV संक्रमित मिले हैं. एक महिला कैदी भी एचआईवी पॉजिटिव मिली है. इससे जेल प्रशासन में हड़कंप है. इन सभी कैदियों को हल्द्वानी के सुशीला तिवारी अस्पताल में इलाज चल रहा है.

सुशीला तिवारी अस्पताल के प्राचार्य डॉ. अरुण जोशी

यह भी पढ़ें 👉  सरकार की गाईड लाइन को लेकर व्यापारियो में आक्रोश

ने बताया कि एचआईवी मरीजों के लिए एआरटी सेंटर बनाया गया है, जहां संक्रमित मरीजों का इलाज किया जाता है। उन्होंने बताया कि जेल में एचआईवी संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़ने का कारण कैदियों में अधिकतर ड्रग्स एडिक्शन के चलते देखा गया है। जो भी कैदी एचआईवी पॉजिटिव पाया जाता है, उनको निशुल्क इलाज और दवाइयां दी जाती हैं। एचआईवी संक्रमित सभी कैदियों का सुशीला तिवारी अस्पताल एआरटी सेंटर में इलाज चल रहा है। यह सभी कैदी जांच के दौरान एचआईवी पॉजिटिव पाए गए हैं। वहीं डॉक्टरों की मानें तो एचआईवी संक्रमित मिले कैदी अधिकतर ड्रग एडिक्ट हैं। हल्द्वानी जेल में क्षमता से अधिक कैदी हैं। वर्तमान समय में 1629 पुरुष, जबकि 70 महिला कैदी हैं। ऐसे में इतनी बड़ी संख्या में कैदियों के एचआईवी पॉजिटिव पाए जाने के बाद जेल प्रशासन भी अब कैदियों की रूटीन जांच करा रहा है। जिससे समय रहते एचआईवी संक्रमित कैदियों का इलाज हो सके।

यह भी पढ़ें 👉  नासूर बना जाम का ताम झाम जूझती जनता कब मिलेगी निजात जाम के नासूर से

सुशीला तिवारी अस्पताल के प्राचार्य डॉ. अरुण जोशी ने बताया कि एचआईवी पॉजिटिव से घबराने की जरूरत नहीं है। लेकिन इसमें दूसरे मरीजों को एचआईवी ना फैले इसमें सावधानी और जागरूकता बहुत जरूरी है। हल्द्वानी जेल के अधीक्षक प्रमोद पांडे ने बताया कि जेल में जो भी एचआईवी पॉजिटिव मरीज हैं, उनका रूटीन चेकअप सुशीला तिवारी अस्पताल के एआरटी सेंटर के माध्यम से कराया जाती है। साथ ही इस बीमारी से बचने लिए कैदियों के बीच जन जागरूकता अभियान चलाकर बचाव की जानकारी दी जाती है। जेल में 54 एचआईवी पॉजिटिव मरीज हैं। जिसमें एक महिला मरीज भी शामिल है। कैदियों की एचआईवी जांच के लिए समय-समय पर शिविर का आयोजन भी किया जाता है। जानकारी के मुताबिक जांच में फरवरी माह में 23 एचआईवी पॉजिटिव, जबकि मार्च माह में 17 एचआईवी पॉजिटिव कैदी सामने आए हैं। बाकी 14 कैदी पहले के शामिल हैं।

जिलाधिकारी के आदेशों की धज्जिया उड़ाई रात के अँधेरे में रोड तोड़ पाइप लाइन बिछाई ज़िम्मेदार ? VIDEO —

जिलाधिकारी के आदेशों की धज्जिया उड़ाई रात के अँधेरे में रोड तोड़ पाइप लाइन बिछाई ज़िम्मेदार ? VIDEO —

विभाग के अधिकारियो की मिलीभगत \ अनदेखा रातो को रोडो को खोदने वाले आखिर ? जनता जनार्दन की आवाज * HS NEWS *संवाददाता अतुल अग्रवाल...