विधानसभा 2022 महासंग्राम के महारथी कौन जीता और कौन हारा,,,,,,,,,,,

विधानसभा 2022 महासंग्राम के महारथी कौन जीता और कौन हारा,,,,,,,,,,,
ख़बर शेयर करें -

संवाददाता अतुल अग्रवाल ” हालात-ए-शहर ” हल्द्वानी |

उत्तराखंड विधानसभा चुनाव के परिणाम सामने आ चुके हैं। कुमाऊं मंडल की 29 सीटों पर प्रत्याशियों की जीत हार का ऐलान हो चुका है। भाजपा ने इस बार सत्ता में रहते हुए दोबारा सत्ता में वापसी कर इतिहास रचा है।

नैनीताल जिले की 6 विधानसभा सीटों से 5 में भाजपा जीते

एकमात्र हल्द्वानी विधानसभा से कांग्रेस प्रत्याशी जीते

नैनीताल, भीमताल, लालकुआं, कालाढूंगी और रामनगर में भाजपा जीते

नैनीताल से भाजपा की सरिता आर्या जीते

भीमताल से भाजपा के राम सिंह कैड़ा जीते

हल्द्वानी से कांग्रेस के सुमित हृदयेश जीते

लालकुआं से भाजपा के मोहन बिष्ट जीते

कालाढूंगी से भाजपा के बंशीधर भगत जीते

रामनगर से भाजपा के दीवान बिष्ट जीते

ऊधमसिंह नगर की नौ सीटों में से पांच कांग्रेस तो 4 भाजपा ने जीती,

विधानसभा 67 किच्छा में 98481 मत पड़े। यहां कांग्रेस प्रत्याशी तिलकराज राज बेहड़ ने भाजपा प्रत्याशी राजेश शुक्ला को 10187 मतों से हराया। बेहड़ को 48836 मत और शुक्ला को 38649 मत मिले।

विधानसभा 66 रुद्रपुर में 132651 लोगों ने मताधिकार का प्रयोग किया था। इसमें भाजपा प्रत्याशी शिव अरोरा ने कांग्रेस प्रत्याशी मीना शर्मा को 20671 मतों से हराया। शिव अरोरा को 60602 और मीना शर्मा को 40852 मत मिले।

किच्छा से कांग्रेस के तिलकराज बेहड़,

62 जसपुर: में 97893 मत पड़े। इसमें कांग्रेस प्रत्याशी आदेश सिंह चौहान ने भाजपा के शैलेंद्र मोहन सिंघल को 4172 मतों से हराया। इसमें चौहान को 42886 और भाजपा प्रत्याशी सिंघल को 38714 मत मिले।

विधानसभा 63 काशीपुर में 112641 मत पड़े। इसमें भाजपा प्रत्याशी त्रिलोक सिंह चीमा ने कांग्रेस प्रत्याशी नरेंद्र सिंह को 16226 मतों से हराया। त्रिलोक सिंह को 48349 और कांग्रेस प्रत्याशी नरेंद्र सिंह को 32123 मत मिले।

यह भी पढ़ें 👉  21 जून से संपूर्ण कार्य बहिष्कार ,डॉ उमर आजम

विधानसभा 64 बाजपुर में 109508 मत पड़े। इसमें कांग्रेस प्रत्याशी यशपाल आर्य ने भाजपा प्रत्याशी राजेश कुमार को 1611 मतों से पराजित किया।

विधानसभा 65 गदरपुर में 108968 मत पड़े। इसमें भाजपा प्रत्याशी अरविंद पांडेय ने कांग्रेस प्रत्याशी प्रेमानंद महाजन को 1120 मतों से हराया। अरविंद पांडेय को 52841 और महाजन को 51721 मत मिले।

विधानसभा 68 सितारगंज में 96758 मत पड़े। यहां भाजपा प्रत्याशी सौरभ बहुगुणा ने कांग्रेस प्रत्याशी नवतेज पाल सिंह को 10938 मतों से पराजित किया। बहुगुणा को 43354 और नवतेज पाल को 32416 मत मिले।

विधानसभा 69 नानकमत्ता में 90836 मत पड़े। कांग्रेस प्रत्याशी गोपाल सिंह राणा ने भाजपा प्रत्याशी प्रेम सिंह राणा को 12817 मतों से हराया। गोपाल सिंह को 48097 और प्रेम सिंह को 35280 मत मिले।

विधानसभा 70 खटीमा में 92850 लोगों ने मतदान किया था। कांग्रेस प्रत्याशी भुवन चंद्र कापड़ी ने भाजपा प्रत्याशी और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को 7579 मतों से हराया। भुवन कापड़ी को 48177 और पुष्कर सिंह धामी को 41590 मत मिले।

अल्मोड़ा जिले में ये जीते

अल्मोड़ा सीट : मनोज तिवारी, कांग्रेस

द्वाराहाट सीट : मदन बिष्ट, कांग्रेस

सल्ट सीट : महेश जीना, भाजपा

सोमेश्वर सीट : रेखा आर्या, भाजपा

जागेश्वर सीट : मोहन मेहरा, भाजपा

रानीखेत सीट : प्रमोद नैनवाल, भाजपा,

पिथौरागढ़

42-धारचूला विधानसभा के कांग्रेस प्रत्याशी हरीश सिंह धामी ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी बीजेपी प्रत्याशी धन सिंह धामी को 1128 वोटो से पराजित किया। कांग्रेस प्रत्याशी को 26736 तथा बीजेपी प्रत्याशी को 25608 वोट मिले। जबकि सपा प्रत्याशी मंजू देवी को 179, आप प्रत्याशी नारायण राम को 636, निर्दलीय प्रत्याशी जीवन सिंह ठाकुर को 817, यूकेडी प्रत्याशी रमेश सिंह थलाल को 404, निर्दलयी प्रत्याशी कैलाश सिंह को 574, बसपा प्रत्याशी गोविन्द राम को 389 वोट मिले। जबकि नोटा को 402 वोट पडे।

यह भी पढ़ें 👉  धनसिंह रावत ने छात्र छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य के लिए मंच से की बड़ी घोषणाएं देखे >VIDEO

43-डीडीहाट विधानसभा में बीजेपी उम्मीदवार बिशन सिंह चुफाल ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी निर्दलीय प्रत्याशी किशन सिंह भण्डारी को 3226 वोटों से पराजित किया। बीजेपी को 20594 तथा निर्दलीय प्रत्याशी किशन भण्डारी को 17368 वोट मिले। जबकि कांग्रेस प्रत्याशी प्रदीप पाल 14298 वोट के साथ तीसरे स्थान पर रहे। वही सपा प्रत्याशी सुरेन्द्र सिंह को 180, आप प्रत्याशी दीवान सिंह को 340, यूकेडी प्रत्याशी गोविन्द सिंह को 717, निर्दलीय प्रत्याशी अनिल सिंह को 313 तथा नोटा को 831 वोट पडे।
44-पिथौरागढ विधानसभा में कांग्रेस प्रत्याशी मयूख महर ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी भाजपा प्रत्याशी चन्द्रा पंत को 6054 वोटो से पराजित किया। कांग्रेस को 33269 तथा भाजपा को 27215 वोट मिले। जबकि सपा प्रत्याशी वीरेन्द्र वीर विक्रम सिंह को 470, आप प्रत्याशी चन्द्र प्रकाश पुनेडा को 730, निर्दलीय प्रत्याशी नितिन मारकाना को 6585, बसपा प्रत्याशी खुर्शीद अहमद को 526, आजाद पार्टी के प्रत्याशी कार्तिक टम्टा को 717 तथा नोटा को 558 वोट मिले।

45-गंगोलीहाट विधानसभा में बीजेपी उम्मीदवार फकीर राम ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस उम्मीदवार खजान चन्द को 10053 मतो से पराजित किया। भाजपा को 32296 तथा कांगेस को 22243 वोट मिले। जबकि सपा प्रत्याशी बलराम को 283, आप प्रत्याशी बबीता चंद को 554, यूकेडी प्रत्याशी हरी प्रसाद को 1004, बसपा प्रत्याशी रेखा को 535 तथा नोटा को 1117 वोट पडे।

जनपद में सुबह ठीक 8 बजे पोस्टल वैलेट की गणना शुरू हुई। इसके बाद ईवीएम की गणना की गई। पोस्टल वैलेट की गणना के लिए प्रत्येक विधानसभा में 10 तथा ईवीएम मतों की गणना के लिए 14 टेवल लगाई गई थी। जनपद की चारों विधानसभा में गंगोलीहाट में नोटा को सबसे ज्यादा 1117 वोट पडे। जबकि डीडीहाट में नोटा को 831, पिथौरागढ़ में 558 तथा धारचूला में 402 वोट नोटा को पडे।

यह भी पढ़ें 👉  भईया संभाल लेंगे आखिर भईया ?

कपकोट विधानसभा सीट पर में भाजपा ने भाजयुमो के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी के खास युवा नेता सुरेश गढ़िया को प्रत्याशी बनाया था। जबकि कांग्रेस ने अपने पूर्व विधायक ललित फर्स्वाण को मैदान में उतारा था। सुरेश गढ़िया ने 4046 के मतों के अंतर से जीत दर्ज की है। गढ़िया को 31275 जबकि उनके निकटतम प्रतिद्धंदी ललित फस्वार्ण को 27229 मत मिले।

चम्पावत सीट

चम्पावत विधान सभा सीट पर भाजपा प्रत्याशी कैलाश गहतोड़ी ने दूसरी बार कांग्रेस प्रत्याशी हेमेश खर्कवाल को करारी शिकस्त देते हुए जीत दर्ज की। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी कांग्रेस प्रत्याशी हेमेश खर्कवाल को 5469 मतों के अंतर से हरा दिया। कैलाश गहतोड़ी को 32380 जबकि कांग्रेस प्रत्याशी हेमेश खर्कवाल को 26911 वोट पड़े। पिछले विधान सभा चुनाव में भी हेमेश खर्कवाल को हार का मुंह देखना पड़ा था।

लोहाघाट सीट

लोहाघाट विधान सभा सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी खुशाल सिंह अधिकारी ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी भाजपा प्रत्याशी व दो बार विधायक रहे पूरन सिंह फत्र्याल को 6118 मतों के अंतर से पराजित कर दिया। अधिकारी पहले राउंड में हुई पोस्टल बैलेट मतपत्रों की गणना से ही आगे रहे। 12 टेबलों पर 16 राउंड हुई मतगणना में खुशाल सिंह अधिकारी को 32244 वोट तथा पूरन सिंह फत्र्याल को 26126 वोटपड़े। खुशाल सिंह अधिकारी 2017 विधान सभा चुनाव पूरन सिंह फत्र्याल से हार गए थे।

अवैध कनेक्सन जल संयोजन से संचालित कार वाशिंग सेंटर विभाग की मिलीभगत \ अनदेखी ?

अवैध कनेक्सन जल संयोजन से संचालित कार वाशिंग सेंटर विभाग की मिलीभगत \ अनदेखी ?

जनता जनार्दन की आवाज * HS NEWS *संवाददाता अतुल अग्रवाल * हल्द्वानी,,,,, जिलाधिकारी महोदया द्वारा दिए गए निर्देशों के क्रम में उपजिलाधिकारी रामनगर द्वारा अवगत...