विदेश जाने के चक्कर में न हो जाये जालसाज़ी के शिकार

विदेश जाने के चक्कर में न हो जाये जालसाज़ी के शिकार
ख़बर शेयर करें -

गौजाजाली में रहने वाली एक महिला ने विदेश भेजने के नाम पर डकारे लाखो। . कहि अगला शिकार आप तो नहीं

संवाददाता अतुल अग्रवाल ” हालात-ए-शहर ” हल्द्वानी |

हल्द्वानी की एक महिला ने उत्तर प्रदेश के बलरामपुर में धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। हल्द्वानी के गौजाजाली में रहने वाली एक महिला की तलाश में उत्तर प्रदेश की बलरामपुर पुलिस हल्द्वानी पहुंची है। बताया जा रहा है उक्त महिला पर बलरामपुर में धोखाधड़ी का केस दर्ज है। इसी सिलसिले में बलरामपुर पुलिस के एसआई हरेकृष्ण उपाध्याय और कां. प्रेम गुप्ता ने बनभूलपुरा थाने में अपनी आदम दर्ज की है।

यह भी पढ़ें 👉  कांग्रेसी नेता वार्ड मेंबर प्रत्याशी राजकुमार उर्फ राजू ने अतीक की कब्र पर तिरंगा ओढ़ाया कांग्रेस की हुई किरकिरी

पुलिस आरोपी महिला को तलाश रही है। एसआई हरेेकृष्ण उपाध्याय ने जानकारी देते हुए बताया कि उमेश कुमार पुत्र राम प्रसाद निवासी बिचवपुर बलरामपुर ने गौजाजाली में रहने वाली रजनी नामक महिला के खिलाफ विदेश भेजने के नाम पर तीन लाख रूपए की ठगी करने का आरोप है, जिस पर वहां पर रजनी के खिलाफ जालसाजी का मुकदमा दर्ज हुआ है।

यह भी पढ़ें 👉  प्रदेश में दो हज़ार पुलिसकर्मियों की जल्द होगी भर्ती –डीजीपी

रजनी के खिलाफ कई अन्य लोगों ने भी धोखाधड़ी का केस दर्ज कराया है। इसी सिलसिले में बलरामपुर पुलिस शनिवार को हल्द्वानी पहुंची। फिलहाल महिला की गिरफ्तारी नहीं हुई है। बलराम पुलिस बनभूलपुरा पुलिस के साथ आरोपी महिला का तलाश कर रही है।

महिला पुलिस कर्मी ने बचाई परिवार की जान SSP ने प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मान

महिला पुलिस कर्मी ने बचाई परिवार की जान SSP ने प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मान

जनता जनार्दन की आवाज * HS NEWS *संवाददाता अतुल अग्रवाल * हल्द्वानी | हल्द्वानी ,,,,,,, 31 बंटालियन पीएसी अपर उपनिरीक्षक सरस्वती ह्यांकी जोशाल 28 मार्च...