नमो एप माइक्रो डोनेशन के माध्यम से मण्डल अध्यक्ष अपने मण्डलों के प्रत्येक बूथ में सम्पर्क करेगे

नमो एप माइक्रो डोनेशन के माध्यम से मण्डल अध्यक्ष अपने मण्डलों के प्रत्येक बूथ में सम्पर्क करेगे
ख़बर शेयर करें -

संवाददाता अतुल अग्रवाल ” हालात-ए-शहर ” हल्द्वानी |

हल्द्वानी। आज भारतीय पार्टी कुमाऊ संभाग कार्यालय हल्द्वानी, मुखानी में जिला अध्यक्ष प्रदीप बिष्ट की अध्यक्षता में हल्द्वानी विधानसभा कालाढूगी विधानसभा, लालकुआ विधानसभा की बैठक सम्पन्न हुई।
जिला अध्यक्ष प्रदीप बिष्ट ने जानकारी देते हुए बताया कि 10 अप्रैल से 30 अप्रैल 2022 तकभारतीय जनता पार्टी का माइक्रो डोनेशन (Micro Donation) अभियान चल रहा है जिसमे नमो एप के माध्यम से रू 5.50 100 एवम् 1000 तक की राशि का सहयोग कर सकते हैं। माइक्रो डोनेशन(Micro Donation) के बाद ईमेल पर रशीद भी प्राप्त होगी। भारतीय जनता पार्टी को सशक्त बनाने के लिए हम सबको माइक्रो डोनेशन (Micro Donation) के लिए अधिक से अधिक लोगों की सहभागिता करवानी पड़ेगी प्रत्येक मण्डल अध्यक्ष अपने मण्डलों में माइक्रो डोनेशन (Micro Donation) संयोजक बनाकर प्रत्येक बूथ में इस अभियान को सफल बनाने के लिए प्रत्येक बूथों में जाकर सम्पर्क करेगे।

यह भी पढ़ें 👉  चुनाव आयोग पर निर्भर करता हल्द्वानी का उपचुनाव

प्रदेश महामन्त्री सुरेश भट्ट ने बैठक को सम्बोधित करते हुए विस्तार पूर्वक जानकारी दी की पहले भी हमने पूर्व में ऐसे कई अभियानों को कार्यकर्ताओं के माध्यम से सफल बनाया है। भारतीय जनता पार्टी का कार्यकर्ता पार्टी की रोड़ की हड्डी है जिस कार्यकर्ता की मेहनत से पूनः भारतीय जनता पार्टी की सरकार प्रदेश में स्थापित हुई।

यह भी पढ़ें 👉  सरकारी संम्पत्ति हड़पने के मनसूबे आखिर ?

माइक्रो डोनेशन (Micro Donation) कार्यक्रम के जिला संयोजक कैलाश भगत ने बैठक में उपस्थित सभी जनो को नमो एप के माध्यम से कैसे माइक्रा डोनेशन (Micro Donation) होगा उसके विषय में विस्तार से बताया। उन्होने कहा कि आज डिजिटल युग प्रारम्भ हो चुका है हम सबको नमो एप के माध्यम से स्वय एवं अधिक से अधिक लोगों को माइक्रो डोनेशन (Micro Donation) कराने के लिए आग्रह कर माइक्रो डोनेशन अभियान को सफल बनाना होगा।

यह भी पढ़ें 👉  रात्रि कर्फ्यू का सख्ती के साथ पालन

बैठक में प्रदेश मंत्री श्री राजेन्द्र सिंह बिष्ट, लालकुआ विधायक श्री मोहन सिंह बिष्ट, जिला महामंत्री प्रदीप जनीटी और कमल नयन जोशी जी. प्रताप बिष्ट, भुवन जोशी, संजय दुम्का, संजीव शर्मा, विनीत पाण्डे, दीपक जोशी, नारायण बिष्ट, शान्ति बिष्ट, प्रमोद टोलिया, मुन्नी बिष्ट, महेन्द्र कश्यप, राजेन्द्र भाकुनी, प्रताप रैक्वाल, मधुकर क्षोत्रिय, अलका जीना, लाखन निगल्डिया आदि लोग उपस्थित थे।