गाड़ी के ट्रायल में दो रेंजरों समेत 4 की दर्दनाक मौत हो गई और 5 घायल एक लापता

गाड़ी के ट्रायल में दो रेंजरों समेत 4 की दर्दनाक मौत हो गई और 5 घायल एक लापता
ख़बर शेयर करें -

उक्त वन विभाग के वाहन में कुल 10 लोग बैठे हुए थे जिनमें से 04 की मृत्यु हो गई है, 05 घायल हैं तथा अन्य 01 गायब है।
मृतकों का विवरण-
1-शैलेश घिल्डियाल (रेंजर चीला रेंज)
2- प्रमोद ध्यानी (डिप्टी रेंजर चीला रेंज)
3- सैफ अली खान पुत्र खलील निवासी चीला कॉलोनी (वन कर्मचारी)
4- कुलराज सिंह (अक्षा ग्रुप दिल्ली)
घायलों का विवरण-
1-हिमांशु गोसाई पुत्र गोविंद सिंह (वन विभाग)
2- राकेश नौटियाल (वन विभाग)
3- अंकुश (अक्षा ग्रुप दिल्ली)
4- अमित सेमवाल (वन कर्मचारी)
5- अश्वनी पुत्र बीजू पट्टी
उक्त दुर्घटना में आलोकी (वार्डन राजा जी नेशनल पार्क चीला) अभी गायब है।
उक्त सभी मृतकों और घायलों को एम्स अस्पताल ऋषिकेश में लाया गया है। पुलिस द्वारा उक्त संबंध में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
विदित हुआ है कि चीला रेंज में नएं वाहन के ट्रायल के दौरान गाड़ी अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा रह गई जिसके कारण दुर्घटना हुई।

  • जनता जनार्दन की आवाज * HS NEWS * संवाददाता अतुल अग्रवाल – हल्द्वानी | विश्वनीय सूत्रों के हवाले से एक बड़ी खबर उत्तराखंड के ऋषिकेश से मील रही है जानकारी के मुताबिक यहां एक गाड़ी का ट्रायल करते समय ऋषिकेश चीला मार्ग पर सड़क दुर्घटना में दो रेंजरों समेत 4 की दर्दनाक मौत हो गई और 5 घायल एक लापता बताया जा रहा है। मौके पर पहुंची पुलिस जांच कर रही। हादसे के बाद वन महकमे में शोक की लहर छाई हुई है।
यह भी पढ़ें 👉  जरूरत मंदो के लिए मसीहा साबित हो रहा उत्तराखण्ड पुलिस का मिशन हौसला

सूत्रों के अनुसार वन विभाग के अधिकारी नई गाड़ी का ट्रायल कर रहे थे। तभी अचानक यह हादसा हो गया। इस दर्दनाक हादसे में दो अधिकारियों की जान चली गई। वन्यजीव प्रतिपालक आलोक की नहर में गिरने की आशंका जताई जा रही है। हादसे के खबर मिलते ही वन अधिकारी मौके पर पहुंचे। घायलों को ऋषिकेश एम्स लाया गया है। बताया जा रहा है कि गाड़ी का टायर फटने और अनियंत्रित होने की वजह से हादसा हुआ।
उक्त वन विभाग के वाहन में कुल 10 लोग बैठे हुए थे जिनमें से 04 की मृत्यु हो गई है, 05 घायल हैं तथा अन्य 01 गायब है।