सीसीटीवी में कैद कुत्ते के भौंकने पर पड़ोसी महिला के घर चाकू लेकर पहुंचा सिपाही जानिए कहा…….

सीसीटीवी में कैद कुत्ते के भौंकने पर पड़ोसी महिला के घर चाकू लेकर पहुंचा सिपाही जानिए कहा…….
ख़बर शेयर करें -

प्रदेश में अमूमन देखा जाता है कि वाद विवाद कई बातो को लेकर होता है | परन्तु उत्तरखण्ड के रामनगर में एक अजीबो गरीब मामला आया सामने देर रात क डीजे बजाने पर भी कई बार विवाद की खबरें आती है लेकिन कुत्ते के भौंकने पर विवाद की खबर पहली बार आ रही है। खबर रामनगर से है जहां एक सिपाही का कुत्ते के भौंकने पर विवाद हो गया। ऐसे में सिपाही केवल गाली-गलौज पर ही चुप नहीं हुआ, इसक बाद चाकू लेकर महिला के घर पहुंच गया। उसके दरवाजे पर लात मार खोलने की कोशिश भी की। यह पूरा मामला उसके घर के बाहर लगे सीसीटीवी में कैद हुआ। महिला ने चौकी प्रभारी से सिपाही की शिकायत की है। जिसके बाद पुलिस जांच में जुट गई है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में अन्तराजिय गिरोह सक्रिय तेल चोरी कर कालाबजारी करने वाले ऐसे करते थे टैकरो से तेल चोरी…देखे VIDEO

जानकारी के अनुसार रामनगर के पीरूमदारा चौकी में तैनात एक सिपाही शोकरधाम कालोनी में रहता है। कालोनी में प्रेमवती भी अपने परिवार के साथ रहती है। महिला का आरोप है कि बुधवार रात करीब सवा नौ बजे सिपाही शराब के नशे में उनके घर के बाहर आया और गाली-गलौज करने लगा। जब घर का गेट नहीं खोला तो वह वापस चला गया। इसके बाद वह वर्दी उतार कर हाथ में चाकू लेकर वापस उनके घर के गेट पर आया। वह गेट पर लात मारकर गाली-गलौज करने लगा। उसके हाथ में चाकू देखकर वह सहम गई।

यह भी पढ़ें 👉  वह प्रगटयो मर्द अगमड़ा वरयाम अकेला,वाहो वाहो गोंबिन्द सिंघ जी,आपे गुर चेला

यह पूरी घटना उसके घर के बाहर लगे सीसीटीवी में कैद हो गई। अगली सुबह प्रेमवती ने कोतवाली पहुंचकर सिपाही के खिलाफ नामजद तहरीर दी है। तहरीर में प्रेमवती ने बताया कि उनके घर के बाहर एक कुत्ता सिपाही पर भौंका था। जिसे लेकर सिपाही लडऩे के लिए उनके घर पहुंचा था। इस मामले में कोतवाल अरुण सैनी का कहना है कि सिपाही के खिलाफ शिकायत मिली है। जांच कराई जा रही है कि सिपाही ड्यूटी में था या नहीं। जांच के बाद उसके खिलाफ कार्यवाही की जायेगी।