विवादित ब्यान जिस घर पर तिरंगा नही देश उस पर विश्वास नहीं करेगा भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट…देखे VIDEO

विवादित ब्यान जिस घर पर तिरंगा नही देश उस पर विश्वास नहीं करेगा भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट…देखे VIDEO
ख़बर शेयर करें -

जनता जनार्दन की आवाज – halateshahar.in – हिंदी न्यूज़ देखे \ पढ़ें विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट

संवाददाता अतुल अग्रवाल ” हालात-ए-शहर ” हल्द्वानी | हल्द्वानी पहुंचे भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट का पार्टी कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। भारतीय जनता युवा मोर्चा की तिरंगा यात्रा में शामिल हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने ट्रांसपोर्ट नगर से यात्रा में प्रतिभाग किया और शहीद चंद्रशेखर मिश्रा की प्रतिमा पर माल्यार्पण करते हुए जनसभा को संबोधित भी किया।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट के द्वारा हल्द्वानी में दिया गया पहला ब्यान विवादित हो गया सभा को संबोधित करते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट की फिसली ज़ुबान कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं का लक्ष्य है। कि हर घर में तिरंगा लहराया जाना चाहिए। यही नहीं बड़ा बयान देते हुए महेंद्र भट्ट ने कहा कि जिस घर में तिरंगा लहराता हुआ नहीं दिखाई देता है तो वह घर की तरफ विश्वास की नजर से नहीं देखा जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  148 अतिक्रमणकारियों के विरुध की गई चालानी की कार्यवाही

प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार हल्द्वानी पहुंचे महेंद्र भट्ट का पार्टी कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया। देवलचौड़ स्थित होटल के निकट भट्ट के पहुंचते ही ढोल नगाड़े बजने लगे। पुष्प वर्षा की गई। आतिशबाजी से भी उनका स्वागत किया गया। भट्ट के नेतृत्व में सभी पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने रामपुर रोड से होकर नैनीताल रोड शहीद मेजर चंद्रशेखर मिश्रा पार्क तक तिरंगा यात्रा निकाली।

यह भी पढ़ें 👉  बनभूलपुरा हिंसा हिंसक घटना में संलिप्त 01 महिला सहित 04 उपद्रवी सहित अबतक 100 सलाखों के पीछे

उन्होंने अपने कार्यकर्ताओं से यह आह्वान किया कि जिस घर में तिरंगा लहराता हुआ नहीं दिखाई दे रहा है उस घर की फोटो भी मिलनी चाहिए। जिससे कि समाज को यह पता चल सके यह तिरंगे का सम्मान नहीं करते हैं। उन्होंने कहा कि राष्ट्रवाद की भावना को जागृत करने के लिए सभी राजनीतिक दलों, मीडिया क्षेत्र और सभी सरकारी वर्कर अपने घरों में इस आजादी के अमृत महोत्सव को मनाए ऐसी उनकी अपील है।

यह भी पढ़ें 👉  महानगर हल्द्वानी एवम आसपास के क्षेत्रों के लिए में लगभग 50 सिटी बसें संचालित की जायेंगी-कुमाँऊ आयुक्त

यात्रा के दौरान उन्होंने तिकोनिया चौराहा पर पंडित दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा पर श्रद्धा सुमन पुष्प अर्पित किए। कार्यक्रम स्थल के पास शहीद मेजर चंद्रशेखर मिश्रा की प्रतिमा पर माल्यार्पण करने के साथ ही पौधारोपण भी किया।

सभा को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि भारत आजादी का अमृत महोत्सव मना रहा है। तिरंगा अभियान का उद्देश्य नागरिकों के मन में राष्ट्र के प्रति कर्त्तव्य बोध उत्पन्न करना है, जिससे की आगामी संकल्पों को पूरा किया जा सके। आजादी के बाद पहली बार देश का हर नागरिक अपने घर, व्यापारिक प्रतिष्ठान या सार्वजनिक स्थल पर तिरंगा लगाएगा।

जनता की सेवा करना पीड़ितों को न्याय दिलाना हमारा उद्देश्य,,,,,एसएसपी

जनता की सेवा करना पीड़ितों को न्याय दिलाना हमारा उद्देश्य,,,,,एसएसपी

अधिनस्थो से कहा–हमारा उद्देश्य जनता की सेवा, पीड़ितों को न्याय दिलाना है प्राथमिकतासमीक्षा बैठक से पूर्व सेवानिवृत्त हो रहे 03 पुलिस कर्मियों को किया सम्मानित,...